Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : खटास की खबरों के बीच लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार से मिले...

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार से एक बड़ी खबर आयी है. खबर यह है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने पुत्र तेजस्वी यादव के साथ आज शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार से मिलने एक अणे मार्ग पहुंचे. राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को काफी अहम करार दिया जा रहा है.                                                 ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन नेताओं की मुलाकात 15 जनवरी को राबड़ी देवी के आवास में हुई थी

बिहार में तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक समीकरण पर चर्चा होने की बात कही जा रही है. जान लें कि इससे पूर्व इन नेताओं की मुलाकात 15 जनवरी को राबड़ी देवी के आवास में हुई थी. लालू प्रसाद और नीतीश कुमार एक-दूसरे से लगभग तीन माह बाद मुखातिब हुए थे. इन दिनों बिहार में दोनों नेताओं के बीच के रिश्तों में आयी कथित खटास को लेकर चर्चा जारी है. जानकारी के अनुसार उनके बीच 30 मिनट से ज्यादा समय तक बातचीत हुई है.

लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के बीच हुई चर्चा!

कहा जा रहा है कि लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच लोकसभा चुनाव 2024 के पहले सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई है. सीएम नीतीश कुमार चाहते है कि सीट शेयरिंग का मुद्दा जल्द से जल्द सुलझा लिया जाये, हालांकि लालू यादव के अनुसार इसे लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है.

जदयू की एनडीए में पुनर्वापसी की चर्चा भी आम है.

बता दें कि नीतीश कुमार से लालू यादव और तेजस्वी यादव के मुलाकात के पूर्व से बिहार की सियासत में किसी चर्चित बदलाव की बात कही जा रही है. जदयू की एनडीए में पुनर्वापसी की चर्चा भी आम है. हालांकि लालू प्रसाद यादव की नीतीश कुमार से हुई आज की मुलाकात को राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है.

नीतीश कुमार पर अमित शाह के बयान के बाद बढ़ी हलचल

एक बात और कि भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिये गये एक साक्षात्कार में नीतीश कुमार को लेकर दिये गये बयान से बिहार का तापमान बढ़ गया है. अमित शाह से पूछा गया था कि नीतीश कुमार जैसे पुराने साथी अगर वापस आना चाहेंगे तो क्या एनडीए के रास्ते खुले हैं? अमित शाह का जवाब था, किसी का प्रस्ताव आयेगा तो उस विचार किया जायेगा. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही