Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः वैक्सीन की कमी के बीच सीएम नीतीश कुमार ने टीका एक्सप्रेस को दिखायी हरी झंडी

Advertisement
Advertisement

Patna: बिहार में कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच सीएम नीतीश कुमार ने टीका एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इसे देखते हुए नीतीश कुमार ने शहरी क्षेत्रों के लिए 121 टीका एक्सप्रेस को रवाना किया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह टीका एक्सप्रेस अलग-अलग शहरों में जाएंगी और टीकाकरण अभियान में मदद पहुंचाएगी.

इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/justice-arun-mishra-who-called-pm-modi-a-genius-took-over-as-the-chairman-of-the-national-human-rights-commission/81055/">पीएम

मोदी को जीनियस करार देने वाले जस्टिस अरुण मिश्रा ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष पद संभाला

वैक्सीन सेंटर पर टीके की कमी

बता दें कि बिहार के अंदर वैक्सीनेशन सेंटरों पर टीके की कमी लगातार देखने को मिल रही है. राजधानी पटना में आज 8 दिनों के बाद 18 साल से ऊपर वालों को वैक्सीन मिल रही है. ऐसे में टीका एक्सप्रेस की शुरुआत के बाद सवाल उठना लाजमी है कि जब टीके की उपलब्धता ही नहीं है तो इस एक्सप्रेस के जरिए अभियान में कितनी तेजी लाई जा सकेगी. टीका एक्सप्रेस के संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बैठक के बाद बताया था कि 18 से 45 साल तक के लोगों के लिए टीका उपलब्ध कराया गया है. अब तक एक लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दिया जा चुका है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही