Search

 
 
 

बिहार : ललन सिंह के गढ़ में 29 जून को अमित शाह की जन सभा

 
Lakhisarai : बिहार में विपक्षी दलों की महाबैठक के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं. वे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के गढ़ कहे जाने वाले लखीसराय जिले के गांधी मैदान में 29 जून को एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसकी तैयारी चल रही है. सभा में 25,000 से ज्यादा कार्यकर्ता शिरकत करेंगे. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मीटिंग, सभा और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों के बीच मोदी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा कर रहे हैं.

बेगूसराय से भारी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे

पूर्व एमएलसी और पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रजनीश सिंह ने अपने आवास पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया कि गर्मी के बावजूद अमित शाह बड़ी सभा का आयोजन व्यापक पैमाने पर की जा रही है. गृह मंत्री अमित शाह लखीसराय में 3:00 बजे दिन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. अमित शाह के इस कार्यक्रम में बेगूसराय से भारी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और आम मतदाता हिस्सा लेंगे. तकरीबन 25 हजार की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने बेगूसराय से जाएंगे.

अशोकधाम मंदिर में पूजा करेंगे

जानकारी के अनुसार अमित शाह का हेलीकॉप्टर सबसे पहले अशोकधाम में उतरेगा. वहां से अमित शाह प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में जाकर महादेव के विशाल शिवलिंग की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ग्रहण करेंगे. जिसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और वहां से सड़क मार्ग के द्वारा उनका कारकेड गांधी मैदान पहुंचेगा, जहां केंद्रीय गृह मंत्री आम सभा को संबोधित करेंगे. अमित शाह के आगमन के पूर्व सभी बारीकियों को ध्यान में रखते हुए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है. कुशल कारीगर जहां पंडाल और मंच को ढांचागत स्वरूप देकर संवारने में लगे हैं. बीजेपी कार्यकर्ता पूरे शहर को कमल फूल के झंडे से पाटने में लगे हुए हैं. शाह के कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में बैनर पोस्टर के साथ झंडा लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है.

मंच की ऊंचाई आठ फीट

शाह के लिए तैयार किए जा रहे मंच का निर्माण भी काफी खास तकनीक से किया जा रहा है, जिसमें कुल चार लेयर की बाइंडिंग की जा रही है ताकि मजबूती के साथ साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी दुरुस्त रहे. मंच की ऊंचाई आठ फीट की रखी जा रही है. बिहार बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के कद्दावर चेहरे लखीसराय के गांधी मैदान में पहुंच कर यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि कहीं किसी प्रकार की कोई चूक या त्रुटि ना हो.
इसे भी पढ़ें – 26">https://lagatar.in/more-than-one-crore-income-tax-returns-filed-till-june-26/">26

जून तक एक करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किये गये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही