Search

 
 
 

बिहार : मटिहानी व शाम्हो के बीच गंगा पर बनेगा एक और पुल, झारखंड से घटेगी दूरी

 
Patna : गंगा नदी पर एक और पुल बनेगा. बेगूसराय जिले में मटिहानी और शाम्हो के बीच गंगा नदी पर पुल बनाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भारतमाला परियोजना के तहत इसे प्राथमिकता के आधार पर चयन किया है. इसके डीपीआर को मंजूरी देते हुये निर्माण के लिए आगे की कार्रवाई करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है. करीब 4900 करोड़ रुपये की लागत के इस पुल को बनने से उत्तर बिहार और बंगाल, उत्तर बिहार और झारखंड सहित ओड़िशा की दूरी करीब 76 किमी कम हो जायेगी. इस पुल को आगे बढ़ाकर एनएच-31 और एनएच-80 मिलाया जाएगा. इस पुल के अलाइनमेंट में छोडा, बहादुरपुर, हंसपुर, बलहपुर, अकबरपुर, बिजुलिया, लधौना, साम्हो, कसोई, अलीनगर, रतनुपुर, बलथुआ, पवई और उरैन शामिल हैं. इस पुल के निर्माण में करीब 185 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा. इसे भी पढ़ें – सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-two-children-died-due-to-drowning-in-the-river/">सिमडेगा

: नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत

पुल को पांच वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य

अब इस पुल को बनाने वाली निर्माण एजेंसी के चयन के लिए टेंडर नवंबर तक जारी होने की संभावना है. साथ ही पुल का निर्माण नये साल की शुरुआत के साथ ही शुरू होने की संभावना है. इस पुल का निर्माण अगले पांच वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. बिहार में गंगा पर बननेवाला यह नौवां पुल होगा. इससे पहले बिहार में गंगा पर अब तक आठ पुलों का निर्माण हो चुका है या हो रहा है.

परसरमा से अररिया तक फोरलेन का होगा निर्माण

इधर, परसरमा से अररिया तक एनएच 327 ई की चौड़ाई बढ़ाकर उसे फोरलेन करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय सहित एनएचएआई ने प्राथमिकता के आधार पर चयन किया है. एनएच 327 ई के अररिया से परसरमा तक का चौड़ीकरण फोरलेन में हो जाने से सुपौल, मधेपुरा, अररिया, मधुबनी, दरभंगा और सहरसा जिला के लोगों को बंगाल और नार्थ ईस्ट जाने में लगभग 80 किमी दूरी की बचत होगी.

राजमार्ग मंत्रालय ने मंजूरी दी

इसका डीपीआर बनाने के लिए पिछले दिनों केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मंजूरी दी थी. यह सड़क अभी एनएच के दो लेन पेभ्ड सोल्डर के आधार पर बना हुआ है, लेकिन भविष्य में इस पर यातायात का भारी दबाव बढ़ने की संभावना है. इसको देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है.
इसे भी पढ़ें – बिहार">https://lagatar.in/bihar-seventh-death-in-bagaha-due-to-man-eating-tiger-attack-panic-among-people/">बिहार

: आदमखोर बाघ के हमले में बगहा में सातवीं मौत, लोगों में दहशत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही