Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : सीएम की सुरक्षा में फिर चूक, नीतीश पर फेंकी गयी कुर्सी, बचे

Aurangabad : समाधान यात्रा के तहत सोमवार को औरंगाबाद पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कुर्सी फेंकी गयी, जिसमें वे बाल-बाल बचे. यह घटना उस वक्त हुई, जब सीएम कंचनपुर में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे. बारूण के कंचनपुर में लोगों की भीड़ खचाखच थी. इस दौरान नीतीश कुमार वहां से गुजर रहे थे. तभी किसी ने उनके ऊपर कुर्सी का टुकड़ा फेंक दिया. कुर्सी का टुकड़ा मुख्यमंत्री के चेहरे के बेहद पास से गुजरा. इसका वीडियो सामने आया है. नीतीश कुमार जीविका दीदियों और विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर रहे थे. इस दौरान कई ग्रामीण अपनी समस्या बताने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाह रहे थे, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ग्रामीण मुख्यमंत्री से नहीं मिल पा रहे थे.

गार्ड को लगा कुर्सी का टुकड़ा

बताया गया कि ऐसे में आक्रोशित किसी ग्रामीण ने कुर्सी को तोड़कर मुख्यमंत्री को निशाना बनाना चाहा. हालांकि मुख्यमंत्री को कुर्सी का टुकड़ा नहीं लगा. टुकड़ा उनके आगे से निकलते हुए सुरक्षा में लगे गार्ड को लग गया. भीड़ की तरफ से आए कुर्सी के टुकड़े को किसने फेंका. इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इससे पहले भी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक की घटनाएं हो चुकी हैं. हाल के दिनों में इस तरह की ये तीसरी घटना है, जब सीएम को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा . इससे पहले 5 फरवरी को कटिहार में मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिए जाने से नाराज लोगों ने सड़क पर आगजनी और हंगामा किया था. लोगों ने आरोप लगाया था कि सीएम नीतीश कुमार हम लोगों से नहीं मिले.

सारण जिले में युवक ने दिखाए थे काले झंडे

कुछ दिन पहले नीतीश कुमार को सारण जिले में एक युवक ने काले झंडे दिखाए थे. तब सीएम कार्यक्रम खत्म करके पटना लौट रहे थे. शहर के जोगनिया कोठी के पास युवक युवक नीतीश के काफिले की गाड़ी के सामने खड़ा हो गया. युवक ने जैसे ही नीतीश को काला झंडा दिखाया, वहां मौजूद पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए और पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया.
इसे भी पढ़ें – ‘Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-forest-department-seizes-valuable-wood-worth-lakhs/">‘Lagatar

Impact’: वन विभाग ने जब्त की लाखों की बेशकीमती लकड़ियां
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही