Search

 
 
 

बिहारः आर्मी के जवान ने पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाया

 
Muzaffarpur: आर्मी में तैनात जवान ने पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जला दिया. इस घटना में महिला और दो माह के बच्चे की मौत हो गई. वहीं आठ साल की बच्ची की गंभीर है. जानकारी के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ. इसके बाद आर्मी में तैनात जवान ने पत्नी और बच्चों को जिंदा जला दिया. घटना के बाद से आरोपी फरार है. घटना अहिल्यापुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अवैध संबंध का विरोध करने पर दिया घटना को अंजाम

आस-पड़ोस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने आर्मी जवान के अवैध संबंध का विरोध किया. इसके बाद दोनों में विवाद हुआ. इस दौरान जवान ने पत्नी और दो बच्चों को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया. घटना में झुलसी बच्ची का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. वहीं इस घटना से आहत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें- जमीयत-ए-उलेमा">https://lagatar.in/jamiat-e-ulema-hind-also-said-uniform-civil-code-is-not-acceptable-to-the-muslims-of-the-country/">जमीयत-ए-उलेमा

हिंद ने भी कहा, समान नागरिक संहिता देश के मुसलमानों को स्वीकार्य नहीं
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही