Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : एटीएम के गार्ड को पीएम पोर्टल पर अपशब्द लिखना पड़ा महंगा, जाना होगा जेल

Samastipur : प्रधानमंत्री पोर्टल पर धमकी देने और अभद्र टिप्पणी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान मोहनपुर ओपी थाना क्षेत्र के चपरा गांव निवासी रूदल राय के रूप में की गई है. मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर शनिवार की देर रात पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि युवक पटोरी में ही एक बैंक के एटीएम में प्राइवेट गार्ड का काम करता है. मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण जिला व स्थानीय थाना की पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.

पटोरी थाने में पूछताछ जारी

प्रधानमंत्री पोर्टल पर धमकी भरे अभद्र टिप्पणी की सूचना जैसे ही जिला पुलिस को हुई, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद से ही उससे पटोरी थाने में पूछताछ की जा रही है. जिला मुख्यालय से भी आई पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने पटोरी थाने में गिरफ्तार युवक से पूछताछ की है. स्थानीय थाने की पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है.

अन्य जानकारी इकट्ठा करने में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने मामले की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पटोरी एवं मोहनपुर ओपी पुलिस की टीम को तैयार किया. टावर लोकेशन के आधार पर छापामारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उस युवक के बारे में अन्य जानकारी इकट्ठा करने में जुटी है. एसपी हृदयकांत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही इसके बारे में जानकारी दी जा सकती है. पटोरी के डीएसपी ओमप्रकाश अरुण एवं थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. इसे भी पढ़ें – बिहार">https://lagatar.in/reward-naxalite-video-of-bihar-caught-from-up-with-female-colleague/">बिहार

का इनामी नक्सली विडियो महिला सहयोगी के साथ यूपी से पकड़ाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही