Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : लालू को बड़ी राहत, चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बरी

Advertisement
Advertisement
Patna : 2015 विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू प्रसाद यादव को बरी कर दिया गया है. हाजीपुर सिविल कोर्ट की तरफ से लालू यादव को ये बड़ी राहत दी गई है. कोर्ट ने कहा है कि उनके खिलाफ कोई ऐसा सबूत नहीं मिला है, इसी वजह से उन्हें इस मामले में बरी करने का फैसला लिया गया है.

आचार संहिता उल्लंघन का पहले भी लगा आरोप

वैसे इससे पहले साल 2009 में भी चुनाव के दौरान लालू यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा था. दरअसल झारखंड विधानसभा चुनाव-2009 के दौरान गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह के प्रचार में लालू प्रसाद यादव हेलिकॉप्टर से पहुंचे थे. गढ़वा के गोविंद उच्च विद्यालय में लालू की सभा होनी थी. हेलिकॉप्टर को लैंड करने के लिए गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर में हेलीपैड निर्धारित था. इसके लिए प्रशासन ने अनुमति दी थी. लेकिन हेलीकॉप्टर निर्धारित हेलीपैड पर लैंड कराने की बजाय गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में बने सभा स्थल पर उतरा गया. इससे अफरातफरी मच गई थी. उस मामले में तब लालू यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा था.
इसे भी पढ़ें- कैबिनेट">https://lagatar.in/cabinet-meeting-50-thousand-assistant-teachers-will-be-appointed-the-number-of-food-security-beneficiaries-will-increase/">कैबिनेट

की बैठकः 50 हजार सहायक शिक्षकों की होगी नियुक्ति, खाद्य सुरक्षा लाभुकों की बढ़ेगी संख्या, जानें अन्य फैसले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही