Search

चांदी के सिक्कों से तौले गए बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी

Patna: खगड़िया पहुंचने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया. यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें तराजू पर बैठाया. उन्हें तौलने के लिए खास तौर पर 100 किलो वजन के चांदी जुटाए गए थे. चांदी के सिक्कों से सम्राट चौधरी को तौला गया. ऐसा स्वागत पाकर सम्राट चौधरी गदगद हो गए और कार्यकर्ताओं को प्रति आभार प्रकट किया. इसे पढ़ें- विवाहिता">https://lagatar.in/married-woman-accused-of-raping-and-making-obscene-videos/">विवाहिता

का आरोप- दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, अब पूरे परिवार को दे रहा धमकी

सम्राट के पिता ने किया था क्षेत्र का प्रतिनिधित्व

सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी का खगड़िया से खास रिश्ता रहा है. उन्होंने लोकसभा में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है. शकुनी चौधरी ने खगड़िया से लोकसभा का चुनाव जीता था. अब सम्राट चौधरी भी बिहार में बीजेपी को मजबूत बनाने के लिए खगड़िया से पहल करते नजर आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/palamu-divyang-sudama-did-not-get-justice-even-after-45-days/">पलामू

: 45 दिन बाद भी दिव्यांग सुदामा को नहीं मिला न्याय, नाराज विकलांग संघ आंदोलन की तैयारी में
बताते चलें की इससे पहले नीतीश कुमार को भी चांदी के सिक्कों से तौला गया था. मोकामा से विधायक रहे बाहुबली अनंत सिंह ने नीतीश कुमार को चांदी के सिक्कों से तौला था. 2004 के चुनाव में नीतीश का ऐसा स्वागत चर्चा में रहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp