Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : बिहारशरीफ में झोपड़ी में ब्लास्ट, दो लोग घायल, पुलिस कर रही तलाश

Biharsarif : नालंदा जिले में ईद के दिन धमाके में दो लोग जख्मी हो गये. घटना बिहारशरीफ के पहाड़पुरा मोहल्ले में हुई. अचानक एक झोपड़ी में जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना में दो लोगों के जख्मी होने की खबर है. घटनास्थल पर खून के निशान पाए गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही डीएम, एसपी और डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की जांच की जा रही है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका बहुत जोरदार था. काफी तेज आवाज आई. फिलहाल उन्हें नहीं पता कि कितने लोग जख्मी हुए हैं. घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई. दो गाड़ी पुलिस करीब 15 से 20 मिनट के बाद आई.

जांच के लिए एफएसएल की टीम पहुंची

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जांच के लिए जिले के एसपी अशोक मिश्रा भी पहुंचे. उनके साथ डीएम शशांक शुभंकर भी पहुंचे. घटनास्थल की जांच की गई. एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग का धुआं निकलता दिख रहा है. हालांकि धमाका कितना जोरदार था इसकी जांच के लिए एफएसएल की टीम बुलाई गई है. एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया कहीं से ऐसा नहीं लग रहा है कि ब्लास्ट हुआ है. जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा. दो लोगों के जख्मी होने की बात कही जा रही है. उन्हें ट्रेस किया जा रहा है. वह अभी हॉस्पिटल में नहीं हैं. उनकी तलाश हो रही है. घटना को लेकर नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि बहुत ज्यादा कुछ डैमेज नहीं लग रहा है. देख कर हमलोगों को ब्लास्ट के जैसा कुछ भी नहीं लग रहा है. एफएसएल की टीम ही जांच कर बता पाएगी.
इसे भी पढ़ें – आम">https://lagatar.in/aam-aadmi-party-mp-sanjay-singh-sent-defamation-notice-to-ed-officials/">आम

आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ED अधिकारियों को मानहानि का नोटिस भेजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही