Search

 
 
 

बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा कल से, जूते नहीं चप्पल में मिलेगी एंट्री

 
Patna : फरवरी में बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा होंगी. कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक होगी. वहीं 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 के बीच होगी. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा कल से 2 पालियों में होगी. परीक्षा को लेकर बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये हैं. सभी छात्रों को इस गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी होगा. इनकी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in">http://biharboardonline.bihar.gov.in/">biharboardonline.bihar.gov.in

पर चेक की जा सकती. इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-fierce-fire-broke-out-in-gumlas-sadar-hospital-created-panic/">BREAKING

: गुमला के सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा- तफरी

चप्पल पहनकर परीक्षा केंद्र में मिलेगा प्रवेश 

बता दें कि बिहार बोर्ड परीक्षा फरवरी माह में ही ली जाती है.हर साल फरवरी के शुरुआती हफ्तों में ठंड होने की वजह से अभ्यर्थियों को जूते पहने की इजाजत दी जाती थी, लेकिन इस साल तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है. ऐसे में बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने सभी स्टूडेंट्स को चप्पल पहनकर परीक्षा केंद्र में आने की आने की बात कही  हैं.

जानें परीक्षा की टाइमिंग

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. स्टूडेंट्स को शिफ्ट शुरू होने से 10 मिनट पहले तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जायेगा. पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से होगी, जिसके लिए स्टूडेंट्स को 9.20 तक आना होगा. वहीं, दोपहर की शिफ्ट 1.45 बजे से शुरू होगी. इसके लिए 1.35 बजे तक ही प्रवेश दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें - पटना">https://lagatar.in/patna-goods-train-derails-in-danapur-hits-high-tension-wire/">पटना

: दानापुर में मालगाड़ी हुई बेपटरी, हाईटेंशन तार से टकरायी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही