Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : तीसरी बार टली बीपीएससी 67वीं पीटी, अब आठ मई को होगी परीक्षा

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है. बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा तीसरी बार टाली गई है. आयोग की ओर से जारी नई अधिसूचना के अनुसार, 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा को सीबीएसई आंतरिक परीक्षा के कारण टाला गया है. हालांकि, आयोग द्वारा 67वीं सीसीई के लिए नई तारीख की घोषणा भी कर दी गई है. बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा अब आठ मई, 2022 को आयोजित की जाएगी. इससे पहले प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सात मई, 2022 के लिए निर्धारित थी. बीपीएससी के आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कुछ आंतरिक परीक्षाओं के कारण, बीपीएससी को 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा को फिर से स्थगित करना पड़ा है. क्योंकि परीक्षा कक्षों की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पा रही थी.

 प्रवेश पत्र 16 दिन पहले जारी होंगे

बीपीएससी 67वीं सीसीई प्रीलिम्स 2022 एडमिट कार्ड मुख्य परीक्षा की तारीख से लगभग 16 दिन पहले जारी होने की संभावना है. इसलिए, उम्मीदवार इस एडमिट कार्ड के अप्रैल, 2022 के अंत तक जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं. इसे आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा.

तीसरी बार टाली गई प्रारंभिक परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा को तीसरी बार टाला गया है. पहले परीक्षा 23 जनवरी , 2022 को होनी निर्धारित थी. इसे टालकर 30 अप्रैल, 2022 के लिए निर्धारित कर दिया था. लेकिन कुछ दिन बाद ही बीपीएससी ने परीक्षा को फिर से टालकर सात मई के लिए निर्धारित कर दिया गया था. अब एक बार फिर परीक्षा को टालकर आठ मई के लिए निर्धारित किया गया है. इसे भी पढ़ें - मोदी">https://lagatar.in/modis-target-on-mamta-government-said-intimidation-through-violence-is-a-violation-of-democratic-rights/">मोदी

का ममता सरकार पर निशाना, कहा- हिंसा के जरिए डराना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही