Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः भाई ने की भाई की हत्या,  इंची टेप को लेकर हुआ था विवाद

Nawada: मामूली विवाद में भाई से सगे बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के कहरिया गांव की है. जानकारी के अनुसार, इंची टेप को लेकर हुए विवाद में सुरेश कुमार नामक आरोपी ने अपने बड़े भाई राजेद्र चौधरी (55 वर्ष) की इतनी पिटाई कर दी कि वह 20 दिन अस्पताल में जिंदगी और मौत से झूझता रहा. और अंत में उसकी सोमवार को मौत हो गई. इसे भी पढ़ें-कक्षा">https://lagatar.in/education-department-should-change-the-date-of-half-yearly-examination-for-class-1-to-7-mohanty/">कक्षा

1 से 7 तक होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथि में बदलाव करे शिक्षा विभाग : मोहंती 

क्या है मामला

परिजनों के अनुसार, 19 दिसंबर को इंची टेप टूट जाने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद छोटे भाई सुरेश कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बड़े भाई राजेंद्र चौधरी की जमकर पिटाई कर दी. इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया. इलाज के लिए राजेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया. 20 दिनों तक उसका इलाज वहीं हुआ. इसके बाद सोमवार को राजेंद्र की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-three-died-due-to-the-grip-of-hiva-dense-fog-became-the-reason-for-the-accident/">बिहारः

हाइवा की चपेट में आने से तीन की मौत, घना कोहरा बनी हादसे की वजह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही