Search

 
 
 

बिहार : पटना में BTET अभ्यर्थियों ने जदयू कार्यालय घेरा, पुलिस ने खदेड़ा

 
Patna : पटना में शुक्रवार को BTET अभ्यर्थियों ने जदयू कार्यालय का घेराव किया. प्रदर्शन कर रहे छात्र पार्टी कार्यालय के गेट पर बैठ गए और जमकर सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे. छात्रों की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें वहां से खदेड़ कर भगा दिया. हालांकि प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. इसमें कुछ लोगों को चोट आयी है. गौरतलब है कि सरकार के द्वारा शिक्षक बहाली प्रक्रिया की रफ्तार धीमी होने से BTET क्वालिफाइड विद्यार्थी नाराज हैं. उनकी मांग है कि प्रक्रिया में तेजी लाते हुए सरकार बहाली की प्रक्रिया को जल्द से जल्द खत्म करे.

पहले भी छात्र कर चुके हैं जदयू कार्यालय का घेराव

छात्रों ने इससे पहले भी जदयू कार्यालय का घेराव किया था. पिछले महीने BTET पास छात्रों ने पार्टी कार्यालय के बाहर खूब बवाल किया था. उन्होंने मांग की थी कि सीटीईटी बीटीईटी के सभी क्वालिफाइड कैंडिडेट्स की जल्द से जल्द भर्ती की जाए. हालांकि उस बार भी पुलिस ने अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया था. दरअसल, विद्यार्थियों ने न केवल जदयू कार्यालय का बल्कि बीजेपी दफ्तर का भी कई बार चक्कर लगाया है. हालांकि अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है.

बल प्रयोग से छात्रों में आक्रोश

पुलिस के द्वारा खदेड़े जाने के बाद छात्रों में बड़ा आक्रोश देखा जा रहा है. छात्रों का कहना है कि सरकार BTET पास अभ्यर्थियों को भी नौकरी नहीं दे रही है. इसके विरोध में छात्र 40 दिनों से प्रदर्शन कर रहें हैं. मगर सरकार की तरफ कोई प्रतिनिधि उनसे बात करने के लिए नहीं पहुंचा. छात्र अपनी बात रखने जदयू कार्यालय गए, तो उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया. छात्रों‍ का कहना है कि अगर सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर है, तो जल्द से जल्द बहाली की प्रक्रिया शुरू करे. इसे भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ">https://lagatar.in/commonwealth-games-womens-team-made-a-great-start-in-table-tennis/">कॉमनवेल्थ

गेम्स: टेबल टेनिस में महिला टीम ने किया शानदार आगाज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही