Search

 
 
 

बिहारः नालंदा में भूसा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

 
Nalanda: बेखौफ बदमाशों ने भूसा व्यवसायी अभय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना राजगीर के छबीलापुर थाना क्षेत्र की है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब वो अपने ड्राइवर को गाड़ी की चाबी और खाना देने जा रहे थे. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-for-the-success-of-chandrayaan-3-bjp-people-performed-havan-pujan/">धनबाद

: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए भाजपाइयों ने किया हवन-पूजन
अपराधियों ने अभय सिंह को तीन गोली मारी. गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद आनन-फानन में अभय सिंह को स्थानीय अस्पताल ले गए. यहां चिकित्सक ने अभय को मृत घोषित कर दिया. परिजनों का कहना है कि चार लाख रुपये को लेकर अभय का एक दोस्त के साथ विवाद था, इसी को लेकर कई बार दोनों में बहस भी हुई थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. इसे भी पढ़ें-मातृ">https://lagatar.in/exercise-to-reduce-maternal-mortality-blood-storage-units-will-be-established-in-124-chcs-of-jharkhand/">मातृ

मृत्यु दर में कमी लाने की कवायद, झारखंड के 124 सीएचसी में होगी ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही