Search

 
 
 

बिहार : मवेशी चोरों ने पिकअप वैन से चार कुचला, दो ने दम तोड़ा, विरोध में रोड जाम

 
Chapra : सारण जिले के पानापुर प्रखंड में तेज रफ्तार पिकअप ने चार लोगों को रौंद दिया. दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. यह घटना शुक्रवार देर रात की है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात पानापुर में मवेशी चोर चोरी की फिराक में थे. तभी ग्रामीणों ने हो-हल्ला करते हुए चोरों को पकड़ने के लिए पीछा किया. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने चार लोगों को रौंद दिया. घटनास्थल पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया. दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को ग्रामीणों ने इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया.
इसे भी पढ़ें – बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-3-thieves-arrested-with-5-stolen-bikes/">बोकारो

: चोरी के 5 बाइक के साथ 3 चोर गिरफ्तार  

चार लोग संदिग्ध रूप से देखे गए

मृतकों की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के बेलौर गांव निवासी नासमुन बीबी और तमसुद्दीन मियां के रूप में हुई. जबकि घायलों की पहचान उसी परिवार के मो. हुसैन और रेशमा खातून के रूप में हुई है. लोगों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात बेलौर गांव में एक पिकअप के पास चार लोग संदिग्ध रूप से देखे गए. ग्रामीणों ने मवेशी चोर के शक में हो- हल्ला करने लगे. इसके बाद पिकअप चालक अन्य साथियों के साथ भागने लगे. भागने के दौरान चालक ने ग्रामीणों को रौंद दिया. जिससे दो लोगों की मौत हो गई.

उग्र भीड़ ने की सड़क जाम

दुर्घटना के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया. घटना के बाद शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. उग्र भीड़ ने सड़क जाम कर आगजनी की. जिससे दोनों तरह गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. मौके पर पानापुर, तरैया, मशरख की पुलिस बल ने पहुंचकर किसी तरह जाम हटवाया. लोगों का कहना था कि सारण जिले में मवेशी चोरों का आतंक बढ़ गया है.
इसे भी पढ़ें – बिहार">https://lagatar.in/bihar-after-killing-wife-and-son-and-daughter-for-dowry-face-burnt-with-acid/">बिहार

: दहेज के लिए पत्नी और बेटा-बेटी को मारकर तेजाब से चेहरा जलाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही