Search

बिहारः सचिवालय में माली की नौकरी के नाम पर पांच-पांच लाख की ठगी

Patna: बिहार में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की खबरें अक्सर आती रहती हैं. युवाओं में सरकारी नौकरी का इतना क्रेज है कि वे अक्सर झांसे में आ जाते हैं. ताजा मामला राजधानी पटना से है जहां सचिवालय में माली की वैकेंसी के नाम पर बेरोजगार युवकों से पांच-पांच लाख की ठगी की खबर है. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
[caption id="attachment_317272" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/1121-12222.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ठगी के शिकार युवकों की तस्वीर[/caption] ठगी के शिकार युवकों की मानें तो करीब 150 अभ्यर्थियों के साथ इस तरह का फर्जीवाड़ा हुआ है. इस बात का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार को माली की नौकरी के लिए इंटरव्यू देने वाले युवक ज्वाइनिंग लेटर के साथ न्यू सचिवालय स्थित भवन निर्माण विभाग पहुंचे. ज्वाइनिंग के पहले जमकर बवाल मचा और फिर उस शख्स को अभ्यर्थियों ने पकड़ा जो कैंडिडेट को इंटरव्यू के लिए बाहर से किसी अधिकारी के चेंबर में ले जा रहा था. इस शख्स का नाम कौशलेंद्र बताया जाता है जो जहानाबाद का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें-एलआईसी">https://lagatar.in/after-lic-modi-government-will-sell-stake-in-hindustan-zinc-stamped-in-cabinet-meeting/">एलआईसी

के बाद हिंदुस्तान जिंक में हिस्सेदारी बेचेगी मोदी सरकार, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर
ठगी के शिकार युवकों की मानें तो 2019 में ही 1000 माली की वैकेंसी की बात सामने आई थी. विकास भवन में सभी अभ्यर्थियों से फॉर्म भरवाया गया था. कौशलेंद्र और एक रिश्तेदार ने मिलकर अब तक हजारों अभ्यर्थियों से फॉर्म लिए हैं. जानकारी के अनुसार, 17 मई को ही कुछ अभ्यर्थियों का इंटरव्यू भी लिया गया था. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//