Search

 
 
 

बिहार : नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल की बैठक की, इस्तीफा देंगे, कैबिनेट भंग करने की सिफारिश

अब बिहार में सत्ता की बागडोर भाजपा के हाथों में होगी. अहम बात यह है कि राज्य में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा. भाजपा का सीएम बनने की चर्चा के साथ ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सीएम पद की रेस में सबसे आगे बताये जा रहे हैं.
 

Patna :  बिहार से बड़ी खबर आयी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मंगलवार को अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक की. खबर है कि कैबिनेट की इस आखिरी बैठक में श्री कुमार ने अपने इस्तीफे की जानकारी मंत्रियों को दी. साथ ही उन्होंने कैबिनेट भंग करने की सिफारिश कर दी.


कैबिनेट भंग की सिफारिश के बाद  पटना के राजभवन क्षेत्र को छावनी में तब्दील बदल दिया गया है.जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार के सिफारिश पहुंचने से पहले सुरक्षा कारणों से राजभवन की ओर जाने वाली सभी सड़कें सील कर दी गयी है.

 

बिहार में दो दशक के सत्ता के सिंहासन पर रहे नीतीश कुमार के शासन का अब समापन हो गया  है. अब बिहार में सत्ता की बागडोर भाजपा के हाथों में होगी. अहम बात यह है कि राज्य में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा. भाजपा का सीएम बनने की चर्चा के साथ ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सीएम पद की रेस में सबसे आगे बताये जा रहे हैं.

 

कयास लगाये जा रहे है कि सम्राट चौधरी ही बिहार के नये CM  होंगे. लेकिन भाजपा इस मामले में चौंकाती रही है. गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि राज्य इसके उदाहरण हैं.

 

जान लें कि केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार विधानमंडल दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक बनाये गये है. खबर है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में भाजपा अपने नेता चुनेगी. भाजपा ने अपने सभी विधायकों को पटना बुला लिया है. शाम चार बजे तय हो जायेगा कि बिहार को सीएम कौन होगा. 


 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही