Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिला प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी की

 Patna  : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने सभी कैबिनेट सहयोगियों को विभिन्न जिलों का प्रभारी मंत्री` नियुक्त किया. बिहार सरकार की ओर से बुधवार को जारी एक आदेश के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को क्रमशः पटना और मुजफ्फरपुर जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. सिन्हा भोजपुर जिले के भी प्रभारी मंत्री होंगे. मंत्री विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया और नालंदा जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है, जबकि बिजेंद्र प्रसाद यादव वैशाली जिले के प्रभारी मंत्री होंगे. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

         नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मंत्री प्रेम कुमार नवादा, श्रवण कुमार समस्तीपुर और मधेपुरा के  प्रभारी  होंगे

आदेश के अनुसार, मंत्री प्रेम कुमार को नवादा, श्रवण कुमार को समस्तीपुर और मधेपुरा, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद और सुमित कुमार सिंह को सारण का प्रभारी मंत्री बनाया गया है, जबकि रेणु देवी को सीवान का जिम्मा दिया गया है. इसके अतिरिक्त, मंत्री मंगल पांडेय दरभंगा और बेगूसराय, नीरज कुमार सिंह कटिहार और अशोक चौधरी सीतामढ़ी तथा जहानाबाद के प्रभारी मंत्री होंगे. मंत्री लेशी सिंह को मधुबनी, मदन सहनी को सुपौल, नीतीश मिश्रा को अररिया और गया का प्रभारी मंत्री बनाया गया है.

नितिन नवीन  बक्सर और कैमूर , दिलीप कुमार जायसवाल  सहरसा के प्रभारी मंत्री होंगे

नितिन नवीन को बक्सर और कैमूर तथा दिलीप कुमार जायसवाल को सहरसा का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. मंत्री महेश्वर हजारी खगड़िया, शीला कुमारी शेखपुरा और लखीसराय तथा सुनील कुमार पूर्वी चंपारण, जनक राम पश्चिमी चंपारण, हरि सहनी अरवल और कृष्णनंदन पासवान गोपालगंज की जिम्मेदारी संभालेंगे. मंत्री जयंत राज को रोहतास, जामा खान को किशनगंज और शिवहर, रत्नेश सदा को जमुई, केदार प्रसाद गुप्ता को मुंगेर, सुरेन्द्र मेहता को बांका तथा संतोष कुमार सिंह को भागलपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही