Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करेंगे हेमंत सोरेन से मुलाकात, 9 मई को नवीन पटनायक से CM ने की थी मुलाकात

Lagatar Desk: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव की तैयारियों व देश की विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कवायद में लगे हुए हैं. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात के बाद आज नीतीश कुमार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हेमंत सोरेन के आवास पर आज दोनों नेताओं की मुलाकात होगी. इस मुलाकात को आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर देखा जा रहा है. नीतीश कुमार अब तक कई नेताओं से मुलाकात कर चुकें हैं. वहीं मंगलवार को नवीन पटनाटक के साथ उन्होंने घंटों बात की, बाद में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी दोस्ती काफी पुरानी है, राजनीति के साथ-साथ दूसरे अन्य मुद्दों पर भी हुई. बिहार">https://lagatar.in/after-delhi-tour-nitish-kumar-will-now-go-on-maharashtra-tour-will-meet-sharad-pawar-and-uddhav-thackeray-on-may-11/">बिहार

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-145.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि, लंबे समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को एक करने की कवायद में लगे हुए हैं. इसी के तहत उन्होंने दिल्ली में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, वाम दलों के नेता सीताराम येचुरी और डी .राजा , ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी नीतीश कुमार मुलाकात कर चुके हैं. वहीं आज हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद वो 11 मई को महाराष्ट्र दौरा पर जायेंगें जहां वो शरद पवार और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. इसे भी पढ़ें: सुलग">https://lagatar.in/pakistan-burning-after-imrans-arrest-supporters-burnt-pms-house/">सुलग

रहा पाकिस्तान, समर्थकों ने पीएम के घर को फूंका, स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं रद्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही