Search

बिहार: अंधविश्वास के नाम पर बच्चों को खिलाया चावल, 28 छात्र बीमार, अस्पताल में इलाज जारी

Patna: बिहार के सीतामढ़ी जिले से अंधविश्वास का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां चोरी हुए सोने के लॉकेट के बाद स्कूल में बच्चों को तंत्र-मंत्र वाला चावल खिलाया गया. जिसके बाद 28 बच्चे बीमार हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल, बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है. 


दरअसल, सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड स्थित अथरी मिडिल स्कूल में एक छात्र का हनुमान लॉकेट चोरी हो गया. चोर पकड़ने के लिए स्कूल के एक शिक्षक ने कथित तौर पर तंत्र का सहारा लिया. शिक्षक ने बाहर से लाए गए, अक्षत (चावल) को बच्चों को खिलाया, ताकि सच सामने आ सके. अक्षत का चावल खिलाते ही दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गए, जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया.


आनन-फानन में बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार, सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है और इलाज जारी है. इस घटना के बाद से बच्चों के अभिभावकों में काफी रोष है. लोगों का कहना है जिस शिक्षक पर बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसति करने की जिम्मेदारी है. वह शिक्षक ही अंधविश्वास का साहरा ले, तो बच्चों में वैज्ञानिक सोच कैसे विकसित करेंगे. अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp