Search

 
 
 

बिहार :  जमुई सदर अस्पताल में सफाईकर्मी कर रहा ऑपरेशन !

 
Jamui : बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की खबरें तो आम बात है.  इन दिनों एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक कंपाउंडर महिला मरीज का ऑपरेशन करता नजर आ रहा है. हालांकि, यह दावा किया जा रहा है कि ऑपरेशन करने वाला शख्स कोई कंपाउंडर नहीं बल्कि उस अस्पताल का सफाईकर्मी है. यह तस्वीर जमुई सदर अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर की है. इस तस्वीर में बेड पर महिला मरीज लेटी हुई है. उनका शरीर भी ठीक से ढंका हुआ नहीं है. तस्वीर को देखकर यह साफ पता चलता है कि सफाईकर्मी मरीज का ऑपरेशन कर रहा है. उसके पास ही में एक नर्स खड़ी है, जो उस सफाईकर्मी की मदद कर रही है. तस्वीर में उस शख्स के हाथ में इथर भी दिख रहा है, जिसे मरीज को बेहोश करने के लिए लगाया जा रहा है.

सिविल सर्जन ने पल्ला झाड़ा

यह दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर बिहार के जमुई जिला सदर अस्पताल की है. इस तस्वीर की पुष्टि करने के लिए जब जिले के सिविल सर्जन अजय कुमार भारती से पूछा गया तो उन्होंने इससे अनभिज्ञता जाहिर की. बाद में उन्होंने जिला अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नौशाद अहमद से इस संबंध में पूछताछ करने को कहकर पल्ला झाड़ लिया.

जांच कर कार्रवाई की जायेगी : उपाधीक्षक

वहीं, इस मामले में जिला अस्पताल के उपाधीक्षक नौशाद आलम ने कहा कि अगर अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में यह घटना हुई है, तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि जमुई सदर अस्पताल में इस वक्त दो से तीन सर्जन डॉक्टर और करीब तीन की संख्या में महिला चिकित्सक भी उपलब्ध हैं. बावजूद इसके मानक और स्वास्थ्य सुरक्षा को ताक पर रख कर एक सफाईकर्मी ने एक महिला को पहले तो ईथर देकर बेहोश किया और फिर उसका ऑपरेशन भी किया. हालांकि बताया जा रहा है कि महिला ठीक है.  उसे किसी प्रकार की परेशानी नहीं है. इसे भी पढ़ें –  रांची:">https://lagatar.in/ranchi-death-of-a-minor-injured-in-bullet-injury-was-treated-in-rims/">रांची:

गोली लगने घायल नाबालिग की मौत, रिम्स में थी इलाजरत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही