Search

 
 
 

बिहारः सीएम नीतीश कुमार स्पीकर पर भड़के, कहा- इस तरह नहीं चलेगा सदन

 
Patna: सीएम नीतीश कुमार सोमवार को सदन में स्पीकर विजय सिन्हा पर भड़क गए. उन्होंने कहा कि आप जिस तरह सदन चलाना चाहते हैं उस तरह नहीं चलेगा. दरअसल, सरस्वती पूजा के दौरान लखीसराय जिले में पुलिस और स्पीकर विजय सिन्हा के बीच विवाद हो गया था. इसे लेकर आज बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा के बीच कहासुनी हो गई.

सदन में उठा लखीसराय में नौ लोगों की हत्या का मामला

नीतीश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि आप संविधान का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं. इस तरह से सदन नहीं चलेगा. लखीसराय की घटना को लेकर बिहार विधानसभा में पिछले कई दिनों से गतिरोध जारी है. सोमवार को भी बीजेपी के विधायक संजय सरावगी ने लखीसराय में 9 लोगों की हत्या का मामला उठाया. पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का सरकार पर आरोप लगाया. इसे भी पढ़ें-IIT">https://lagatar.in/iit-patna-students-made-suitcase-inverter-will-run-even-in-minus-19-degree/">IIT

पटना के विद्यार्थियों ने बनाया सूटकेस इन्वर्टर, माइनस 19 डिग्री में भी चलेगी

स्पीकर ने सीएम को दिया जवाब

वहीं सीएम नीतीश कुमार के तल्ख तेवर को देखते हुए स्पीकर विजय सिन्हा ने कहा कि आसन को हतोत्साहित करने की बात ना हो. सरकार गंभीरता से इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है. आप लोगों ने ही मुझे विधानसभा अध्यक्ष बनाया है. पुलिस लखीसराय की घटना पर खानापूर्ति कर रही है. जहां तक संविधान की बात है तो सीएम जी आप हमसे ज्यादा जानते हैं कि मैं आपसे सीखता हूं. जिस मामले की बात हो रही है उसके लिए तीन बार सदन में हंगामा हो चुका है. मैं विधायकों का कस्टोडियन हूं. मैं जब भी क्षेत्र में जाता हूं तो लोग सवाल पूछते हैं कि थाना प्रभारी और डीएसपी की बात नहीं कह पा रहे हैं. इसे भी पढ़ें-छठी">https://lagatar.in/in-the-sixth-jpsc-case-the-supreme-court-gave-notice-to-the-jharkhand-government-and-jpsc/">छठी

जेपीएससी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार और जेपीएससी को दिया नोटिस
[wpse_comments_template]

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही