Search

 
 
 

बिहारः सीएम नीतीश कुमार ने जनता के नाम लिखा पत्र-'देते रहेंगे सरकारी नौकरी, अपराधियों की खैर नहीं'

 
Patna: सीएम नीतीश कुमार ने जनता के नाम पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने बिहार की जनता से कहा की 2005 से पहले प्रदेश में कोई व्यवस्था नहीं थी. यहां घोटाला, हत्या, अपहरण और अन्य आपराधिक घटनाएं और नरसंहार प्रदेश की पहचान बन गए थे. डर के माहौल के कारण व्यापारी यहां से पलायन कर रहे थे. अपहरण और फिरौती उद्योग चरम पर था.

मूलभूत सुविधा की थी कमी

सीएम नीतीश कुमार ने अपने लेटर में लिखा की 2005 से पहले राज्य में बिजली, सड़क, चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई थी. फिर 2005 में हमारी सरकार आयी तो प्रदेश में छाया अंधेरा कम हुआ. धीरे-धीरे प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ता चला गया. आज हर क्षेत्र में बिहार का विकास हुआ है. नीतीश ने लिखा- पिछले कुछ सालों में हमने बिहार में बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरियों से जोड़ा है. सरकार बनी रही तो आगे भी नौकरी देने का सिलसिला जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-harshita-selected-in-upsc-said-teachers-of-tender-heart-school-had-filled-the-eyes-with-dreams/">रांची

: UPSC में चयनित हर्षिता बोली- टेंडर हार्ट स्कूल के शिक्षकों ने आंखों में भरे थे सपने
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही