Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा, अच्छे खिलाड़ी को सीधे ग्रेड वन की मिलेगी नौकरी

Ranchi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  कहा है कि उनकी सरकार अब अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीधे ग्रेड वन की नौकरी देगी. सीएम ने गुरुवार को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विश्व के सबसे बड़े 18वें राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स टैलेंट हंट की शुरुआत करते हुए इसका उद्घाटन किया. कहा कि 740 करोड़ की लागत से बिहार सरकार राजगीर में अंतरराष्ट्रीय खेल एकेडमी और क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करा रही है. वहीं पर बिहार खेल विश्वविद्यालय की स्थापना भी की जायेगी.

बिना इंटरव्यू के नौकरी दी जायेगी

नीतीश कुमार ने कहा- 2002 में अटलजी की सरकार में जब मैं रेल मंत्री था, तब से ही खिलाड़ियों को रेलवे में नौकरी देने का काम किया है. 2012 से ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बिहार में सरकारी नौकरी दी जा रही है. अब तक 235 खिलाड़ियों को नौकरी दी गई. लेकिन अब ग्रेड 3 की नौकरी नहीं, अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीधे ग्रेड वन की नौकरी देंगे. बिहार प्रशासनिक सेवा और बिहार पुलिस सेवा में बिना इंटरव्यू के नौकरी दी जायेगी.

देश भर के 599 जिलों से 5472 एथलीट भाग ले रहे

उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि बाहर से आने वाले किसी भी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए. उन्हें आने-जाने, रहने, खाने किसी प्रकार की कोई असुविधा का सामना ना करना पड़े. साथ ही उन्हें पर्यटन स्थल भी दिखाया जाए. बता दें कि 10 से 12 फरवरी तक 18वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स टैलेंट हंट प्रतियोगिता चलेगी. इसमें झारखंड के 24 जिलों समेत देश भर के 599 जिलों से 5472 एथलीट भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवं बिहार स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें – स्कूली">https://lagatar.in/truck-hit-an-auto-full-of-school-children-three-injured-doctor-found-missing-from-duty/">स्कूली

बच्चों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारा टक्कर, तीन घायल, अस्‍पताल में रोते रहे बच्‍चे, गायब म‍िले डॉक्‍टर 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही