Search

 
 
 

बिहार : सीएम नीतीश बोले- जो इतिहास बदलने में लगे हैं, देश उन्हें बदल देगा

 
Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को इशारों-इशारों में पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग देश का इतिहास बदलना चाहते हैं, देश उन्हें ही बदल देगा. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए विपक्ष का एकजुट होना बहुत जरूरी है. मुझे अपने लिए कुछ नहीं चाहिए, हम देशहित की बात सोचते हैं. विपक्षी एकजुटता के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. सीएम जदयू प्रदेश कार्यालय में भामाशाह की जयंती पर समारोह में बोल रहे थे.

देश में झगड़ा का माहौल बनाने का काम किया जा रहा

सीएम ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली वाले सिर्फ प्रचार के माध्यम से जनता को बताते हैं कि वे ही बिहार में काम कर रहे हैं. लेकिन बिहार की जनता सारा सच जानती है. ये लोग देश का इतिहास बदलना चाहते हैं. लेकिन यह संभव नही होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा बिहार को यदि मिला रहता, तो बिहार कितना आगे बढ़ता. लेकिन ये लोग दर्जा नहीं दे रहे हैं. भाजपा द्वारा देश में झगड़ा का माहौल बनाने का काम किया जा रहा है. हम अपील करते हैं कि देश के लोग दिग्भ्रमित न हों.

हमेशा व्यवसायी वर्ग के लोगों के लिए करते रहेंगे काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 2019 में पटना के पुनाईचक पार्क में भामाशाह की मूर्ति लगाई. साथ ही पिछले कैबिनेट में निर्णय लिया गया कि भामाशाह की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी. सभी जानते हैं कि भामाशाह ने महाराणा प्रताप का कितना साथ दिया. हमलोगों ने राज्य में व्यवसायी की सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया है. हम हमेशा व्यवसायी वर्ग के लोगों के लिए काम करते रहेंगे. लेकिन समझने की जरूरत है कि कौन काम करता है और कौन बात बनाता है?
इसे भी पढ़ें – मायावती">https://lagatar.in/relief-from-heat-will-continue-in-jharkhand-rain-expected-in-ranchi-till-april-30-2/">मायावती

को जवाब- सिर्फ दलित पैदा होकर उनके हित में काम नहीं किए जा सकते
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही