Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : सीएम नीतीश का निर्देश, मणिपुर हिंसा में फंसे बिहार के पीड़ितों को वापस लाएं

Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मणिपुर हिंसा पर चिंता जताई है. साथ ही हिंसा प्रभावित मणिपुर में रह रहे बिहारियों के लिए सुरक्षा की मांग की है. सीएम ने बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को निर्देश दिया है कि वे मणिपुर के मुख्य सचिव से बात करें और पीड़ितों को वापस लाने की व्यवस्था करें.

बिहारियों को वापस आने की सुविधा मुहैया कराने के आदेश

सीएम ने आदेश दिया है कि मणिपुर में रह रहे बिहारी, जो राज्य में वापस आना चाहते हैं, उन्हें वापस लाने की तैयारी की जाए. मुख्य सचिव को मुख्यमंत्री ने हिंसा प्रभावित इलाके में रह रहे बिहारियों को वापस लौटने की सुविधा मुहैया करवाने को कहा है, ताकि वह वापस लौट सकें. मालूम हो कि मणिपुर में मैतई आरक्षण विवाद को लेकर हिंसा भड़क गई. इसके बाद फिलहाल वहां कि स्थिति काबू में है. लेकिन, राज्य के आठ जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है. सेना के 55 कॉलम के साथ ही असम राइफल्स की टुकड़ी को तैनात किया गया है.

मणिपुर में इंटरनेट सेवा बंद, आठ जिलों में कर्फ्यू

बताया जा रहा है कि इस हिंसा में सौ से अधिक लोग जख्मी हैं. इसके अलावा कुछ लोगों के मारे जाने की बात भी कही जा रही है. हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. पूरे मणिपुर में इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही राज्य के 16 में से आठ जिलों में कर्फ्यू जारी है.
इसे भी पढ़ें – बिहार">https://lagatar.in/bihar-deadly-dj-5-people-including-two-jawans-died-in-three-incidents/">बिहार

: जानलेवा डीजे, तीन घटनाओं में दो जवान समेत 5 लोगों की गयी जान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही