Search

 
 
 

बिहार: नीतीश के रास्ते पर CM सम्राट चौधरी, फिर से जनता दरबार शुरू

बिहार में सत्ता परिवर्तन का असर दिखने लगा है. नई उर्जा और नए तेवर वाले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नीतीश मॉडल की राह पर है. सम्राट चौधरी ने फिर जनता दरबार की शुरुआत कर दी है. इसकी शुरुआत नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनने के बाद किया था.
 

Patna: बिहार में सत्ता परिवर्तन का असर दिखने लगा है. नई उर्जा और नए तेवर वाले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नीतीश मॉडल की राह पर है. सम्राट चौधरी ने फिर जनता दरबार की शुरुआत कर दी है. इसकी शुरुआत नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनने के बाद किया था. शुक्रवार को सीएम के आवास 5 देश रत्न मार्ग पर सम्राट चौधरी ने लोगों की फरियाद सुनी. 

 

जनता दरबार में सुरक्षा और पंजीकरण प्रक्रिया के बाद आम लोगों को अपनी शिकायत सुनाने का मौका मिला. लोगों ने मुख्यमंत्री से मुखातिब होकर अपनी परेशानी बताई. सरकार की ओर से कहा गया कि लोगों की समस्याओं की सुनवाई कर जल्द समाधान किया जाएगा.

 

बता दें, भले ही सत्ता परिवर्तन हो गया हो, लेकिन मॉडल पुराना ही है. साल 2006 में नीतीश कुमार ने ही जनता दरबार की शुरुआत की थी. वे मुख्यमंत्री आवास में राज्य भर के लोगों की समस्याओं को सुनते थे और कार्रवाई का अधिकारियों को निर्देश देते थे. लेकिन यह जनता दरबार 2016 तक ही चला. बाद में धीरे-धीरे यह लगभग बंद हो गया. 


अब नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फिर से जनता दरबार की शुरुआत की है. लोग इस व्यवस्था से काफी खुश हैं. दूर दराज से आए लोगों ने जनता दरबार की परंपरा से काफी संतोष जताया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही