Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः नीतीश कैबिनेट से बर्खास्त सहनी को कांग्रेस का ऑफर

Advertisement
Advertisement
Patna: मंत्री पद से हटाये जाने के बाद वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को कांग्रेस का ऑफर मिला है. बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने सहनी को ऑफर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर सहनी कांग्रेस ज्वाइन करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है. बता दें कि रविवार को ही सीएम नीतीश कुमार ने पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी को अपनी कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया है. नीतीश कुमार ने बीजेपी के लिखित निवेदन पर राज्यपाल फागू चौहान से सिफारिश की थी, जिसे सोमवार को स्वीकार कर लिया गया है. इसके बाद मुकेश सहनी अब मंत्री पद पर नहीं रहे हैं. इसे भी पढ़ें-प्रमोद">https://lagatar.in/pramod-sawant-took-oath-as-the-chief-minister-of-goa-many-ministers-including-prime-minister-modi-were-present/">प्रमोद

सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई मंत्री थे मौजूद
वीआइपी प्रमुख मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ा था. उनकी पार्टी से 53 प्रत्याशी मैदान में थे. हालांकि, उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. चुनाव के दौरान ही सहनी ने बीजेपी पर तीखे हमले किये थे. निषादों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिये जाने की मांग उठायी. इधर, भाजपा ने बोचहां विधानसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी खड़ा करने की घोषणा कर दी. यह सीट वीआइपी की सीटिंग रही है. तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच 23 मार्च को वीआइपी के तीनों विधायक भाजपा में शामिल हो गये. विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी में वीआइपी विधायक दल के विलय को मान्यता दे दी. इसके बाद से ही कयास लगाये जा रहे थे कि मुकेश सहनी नीतीश कैबिनेट से निष्काशित किये जा सकते हैं. इसे भी पढ़ें-BIG">https://lagatar.in/big-breaking-brother-tirkey-convicted-sentenced-to-3-years-membership-will-be-canceled/">BIG

BREAKING : बंधु तिर्की दोषी करार, 3 साल की सजा, सदस्यता होगी रद्द
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही