Search

 
 
 

बिहारः चुनाव ड्यूटी पर जा रहे जवानों से भरी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, तीन की मौत

 
Gopalganj: चुनाव ड्यूटी के लिए गोपालगंज से सुपौल जा रहे तीन सुरक्षाकर्मियों की सड़क हादसे में मौत हो गई. वहीं 10 से 12 जवान घायल हो गए. घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ की है. दरअसल, अनियंत्रित कंटेनर ने जवानों से भरी बस में जोरदार टक्कर मार दी. घायलों का इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल में चल रहा है. इसे पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-tejashwi-dont-mimic-pm-first-acquire-knowledge-and-then-say-something-samrat/">बिहारः

पीएम की मिमिक्री ना करें तेजस्वी, पहले ज्ञान अर्जन करें फिर कुछ कहें- सम्राट
गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने घटना की पुष्टि की है. कहा कि बरहिमा मोड़ के पास सभी जवान नाश्ता करने लगे. तभी एक अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी जवानों से भरी बस में जोरदार टक्कर मार दी. इसमें बस में सवार 40 से 45 जवान घायल हो गए. वहीं हादसे में एक दर्जन से ज्यादा जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए. वहीं तीन जवानों की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें- जेपी">https://lagatar.in/jp-naddas-allegation-mamata-banerjee-wants-a-government-that-is-soft-against-terrorism/">जेपी

नड्डा का आरोप, ममता बनर्जी आतंकवाद के खिलाफ नरमी बरतने वाली सरकार चाहती है
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही