Search

 
 
 

बिहार :  फिर फैल रहा है कोरोना, 24 घंटे में मिले 114 नये संक्रमित,21 जिलों में मामले बढ़े

 
Patna : बिहार में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से फैल रहा है. जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 114 नये संक्रमित मरीज मिले हैं जिनमें पटना जिले में सर्वाधिक 57 मरीज शामिल हैं.बताया गया कि कोरोना संक्रमण के मामले में गया जिला दूसरे स्थान पर है, जहां पर 15 नये संक्रमित मिले हैं.इस समय बिहार के 21 जिलों में कोरोना के मामले बढ़े हैं. नये संक्रमित 21 जिलों में बांका में तीन, दरभंगा में एक, अरवल में दो, बेगूसराय में दो, भागलपुर में तीन, भोजपुर में एक, कैमूर में तीन, मुजफ्फरपुर में तीन, कटिहार में चार, खगड़िया में एक, किशनगंज में दो, मुंगेर में एक, पूर्णिया में एक, रोहतास में सात, सहरसा में एक, समस्तीपुर में एक, सारण में एक, सीतामढ़ी में एक, सीवान में दो संक्रमित मिले हैं. बताया गया कि एक लाख 56 हजार 353 सैंपलों की जांच की गयी. राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 491 हो गयी है. जिसमें से 380 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं.पटना में सक्रिय मरीजों की संख्या 309 तक पहुंच गयी है. सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी सिंह ने बताया कि कोरोना वार्ड में भर्ती मरीज खतरे से बाहर हैं. जो भर्ती हैं, उनको पहले से पुरानी बीमारी है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/nadeem-injured-in-ranchi-violence-sent-by-air-ambulance-to-delhi-admitted-to-medanta/">रांची

हिंसा में घायल नदीम एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली, मेदांता में भर्ती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही