Search

 
 
 

बिहार: 4 मई से काम पर लौटेंगे CO, संघ की हड़ताल स्थगित, 2 महीने का अल्टीमेटम

बिहार में 9 मार्च से अंचलाधिकारियों का अनिश्चितकालीन सामूहिक हड़ताल चल रहा था. इस मामले में एक बड़ा अपडेट आया है. अब अंचलाधिकारियों ने हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया है. संयुक्त मोर्चा, बिहार राजस्व सेवा महासंघ ने हड़ताल को स्थगित करने को लेकर आधिकारिक बयान दिया है.
 

Patna: बिहार में 9 मार्च से अंचलाधिकारियों का अनिश्चितकालीन सामूहिक हड़ताल चल रहा था. इस मामले में एक बड़ा अपडेट आया है. अब अंचलाधिकारियों ने हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया है. संयुक्त मोर्चा, बिहार राजस्व सेवा महासंघ ने हड़ताल को स्थगित करने को लेकर आधिकारिक बयान दिया है.


बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री के आश्वासन में भरोसा और व्यापक जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश (हड़ताल) को स्थगित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है. साथ ही कहा गया कि यह निर्णय आम जनजीवन पर प्रभाव को ध्यान में रखते हुए तथा प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता के उद्देश्य से लिया गया है.

 
बयान में स्पष्ट किया गया कि संयुक्त मोर्चा के सभी सदस्य (अंचलाधिकारी) 4 मई 2026 की तारीख से अपने-अपने पदस्थ स्थल पर योगदान करेंगे. संयुक्त मोर्चा ने उम्मीद जताते हुए कहा है कि बिहार सरकार सकारात्मक तथा ठोस कदम उठाएगी. सरकार भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित पूर्व में प्रस्तुत 11 सूत्री मांग-पत्र पर विचार कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.

 
मोर्चा ने यह भी साफ किया कि अगर निर्धारित समय के भीतर (2 महीने) मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संयुक्त मोर्चा फिर से सामूहिक अवकाश (हड़ताल) पर जा सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही