Search

 
 
 

बिहार : कोर्ट ने प्रशांत किशोर को अब बिना शर्त जमानत दे दी, जेल से बाहर आये...

 
Patna : बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा रद्द किये जाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को जेल भेजे जाने के मामले में नयी खबर आयी है. बदलते घटनाक्रम के बीच खबर आयी है कि कोर्ट ने बिना किसी शर्त के उन्हें जमानत दे दी है. इसके बाद वो  बेऊर जेल से बाहर आ गये हैं.

किशोर कोर्ट की शर्तों को मानने से मना करते हुए जेल चले गये थे

हालांकि इससे पहले कोर्ट ने प्रशांत किशोर को बेल बॉन्ड में कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी थी लेकिन श्री किशोर ने कोर्ट की शर्तों को मानने से मना करते हुए जेल जाने का रास्ता चुना था. प्रशांत किशोर का केस लड़  रहे सीनियर वकील वाईबी गिरी ने पूर्व में कहा था कि प्रशांत किशोर को शर्तों पर जमानत दी जा रही थी कि वह भविष्य में किसी तरह का कोई धरना प्रदर्शन या सरकार के खिलाफ कोई प्रोटेस्ट नहीं करेंगे. विधि व्यवस्था की समस्या पैदा नहीं करेंगे.

 बेल नहीं लेंगे और अनशन भी नहीं तोड़ेंगे

प्रशांत किशोर ने  इस शर्त को मानने से  इनकार कर दिया था, इसके बाद प्रशांत किशोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. प्रशांत किशोर ने जेल जाते हुए कहा कि रुकना नहीं है, अगर रुकेंगे तो इनका (सरकार) का मन बढ़ जायेगा. इसलिए बेल नहीं लेंगे और अनशन भी नहीं तोड़ेंगे. प्रशासन को जो करना है करने दीजिए. प्रशांत किशोर ने कहा, प्रशासन सोच रहा था कि उठाकर यहां लायेंगे, बेल मिल जायेगी. मामला खत्म हो जायेगा. प्रशांत किशोर सोमवार तड़के चार बजे हुए थे गिरफ्तार : आज सोमवार तड़के चार बजे पुलिस प्रशांत किशोर को गांधी मैदान से उठाकर एंबुलेंस से एम्स ले गयी थी, वहां मेडिकल कराया गया था. बाद में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही