Search

 
 
 

बिहारः सो रहे मां-बाप के सिर पर पटक दिया सिलेंडर, दोनों की मौत

 
Muzaffarpur: सनकी बेटे ने सो रहे मां-बाप के सिर पर सिलेंडर पटक कर हत्या कर दी. घटना पारू थाना क्षेत्र के खुटाही की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, अजय सहनी नामक शख्स ने अपने बुजुर्ग माता-पिता के सिर पर सिलेंडर से तब कई बार वार कर दिया जब वे सो रहे थे. इस घटना में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई.

आरोपी बताया जा रहा है मानसिक रूप से बीमार

सरैया एसडीपीओ राजेश शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी अजय कुमार सहनी अविवाहित है और वह मानसिक रूप से बीमार है. इसे भी पढ़ें-बीरभूम">https://lagatar.in/birbhum-violence-cbi-team-reaches-rampurhat-the-mystery-behind-burning-eight-people-to-death-will-be-exposed/">बीरभूम

हिंसा : रामपुरहाट पहुंची सीबीआई की टीम, आठ लोगों को जला कर मार डालने का रहस्य उजागर होगा! 
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही