Search

 
 
 

धनबाद में 25 मार्च को मनाया जाएगा बिहार दिवस

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम मित्तल ने कहा कि इस कार्यक्रम से भारत की एकता और अखंडता मजबूत हुई है. इसी कड़ी में 25 मार्च को धनबाद में बिहार दिवस मनाया जाएगा. इस कार्यक्रम में बिहार के ऐतिहासिक स्थानों की चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी और वहां के खानपान की व्यवस्था की जाएगी. कार्यक्रम में बिहार और स्थानीय लोगों की आधी-आधी भागीदारी होगी, ताकि वे एक-दूसरे के खान-पान, रहन-सहन, वेशभूषा व सांस्कृतिक गतिविधियां के विषय में जान सकें. बैठक में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कार्यकर्ताओं से 2024 चुनाव के निमित्त डाटा प्रबंधन से लेकर बूथ सशक्तीकरण के काम में लग जाने की अपील की. बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय झा एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव ने किया. बैठक में रमेश राही, राजकुमार अग्रवाल, महावीर पासवान, मानस प्रसून, महेंद्र शर्मा, धनेश्वर महतो, वीरेंद्र हांसदा, रजनीश तिवारी, राजकिशोर जेना, प्रियंका रंजन, सुरेश महतो, अमलेश सिंह, अनिल सिन्हा, शैलेश चंद्रवंशी, रीता प्रसाद, सफदर अंसारी, रवि सिन्हा, अभिमन्यु कुमार के साथ अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही