Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : सुपौल में सड़क किनारे मिले चार युवकों के शव, हत्या की आशंका

Advertisement
Advertisement
Supaul : इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क किनारे चार युवकों के शव बरामद हुए हैं. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. उधर, घटना से गुस्साये परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की. मृतक के परिजनों का कहना है कि चारों की हत्या की गयी.
इसे भी पढ़ें - भाकपा">https://lagatar.in/cpi-maoists-poster-campaign-18th-anniversary-appeal/">भाकपा

माओवादी ने की पोस्टरबाजी, 18वीं वर्षगांठ मनाने की अपील

शनिवार की रात सड़क पर घूमते दिखे थे सभी

मृतकों की पहचान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी 20 वर्षीय रवि कार्की, 22 वर्षीय रितिक कुमार, 21 वर्षीय रोहित थापा और वार्ड 13 के रहने वाले 21 वर्षीय रोहित ठाकुर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि चारों युवक आखिरी बार शनिवार की रात सड़क पर घूमते दिखे थे. रविवार की सुबह चारों का शव सड़क के किनारे से बरामद हुआ है.

आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया

घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बीरपुर के गोल चौक पर आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया. पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मृतक के परिजनों का कहना है कि चारों की हत्या की गयी है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टाया इसे सड़क हादसा बता रही है. परिजनों का कहना है कि पुलिस ने बिना परिजनों को सूचना दिये शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-went-to-hazaribagh-broke-the-lock-and-took-away-jewelery-and-other-items-worth-four-lakhs/">बोकारो

: गये थे हजारीबाग, ताला तोड़कर चार लाख के जेवर व अन्य सामान ले गये चोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही