Search

 
 
 

बिहार : खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया का जानलेवा हमला, कई घायल

 
Nawada : जिले के कादिरगंज में खनन विभाग की टीम पर गुरुवार को बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया. हमले में खान निरीक्षक व सैप जवान सहित कई घायल हो गए. बताया गया कि अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर को जब्त कर लाने के क्रम में बैरमी गांव के समीप भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया. उनकी गाड़ी पर पथराव किया. पुलिसकर्मियों को जान बचा कर भागना पड़ा. घायलों में माइनिंग इंस्पेक्टर अनु कुमार, अपूर्व सिंह और सैप जवान परमानंद सिंह शामिल हैं. एक जवान की हालत गंभीर है. हमले में खनन विभाग की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हमलावर पकड़े गए दो ट्रैक्टर को भी पुलिस से छुड़ाकर लेकर चले गए. अवैध तरीके से बालू खनन की सूचना पर टीम छापेमारी करने पहुंची थी.

ईंट-पत्थर से हमला, पुलिस गाड़ी क्षतिग्रस्त

माइनिंग इंस्पेक्टर अनु कुमार ने बताया कि अवैध तरीके से बालू खनन की सूचना पर दो गाड़ी से टीम कादिरगंज थाना क्षेत्र के बैरमी गांव पहुंची थी. छापेमारी के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया. तीन लोग जख्मी हुए हैं. बताया कि 30 से 40 की संख्या में रहे बालू माफिया ने हमला किया. ईंट-पत्थर से हमलोगों पर हमला किया गया. इस घटना में खनन विभाग की स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गई. आगे की कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि नवादा में एक साल से बालू उठाव का कार्य बंद है.लेकिन माफिया बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे हैं. इसी सूचना पर गुरुवार की सुबह खनन विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची थी. इसे भी पढ़ें –HC">https://lagatar.in/hc-asked-what-steps-were-taken-to-get-prosecution-sanction-against-the-accused-of-first-and-second-jpsc/">HC

ने पूछा- पहली और दूसरी JPSC के आरोपियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति के लिए क्या कदम उठाये गए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही