Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : जानलेवा डीजे, तीन घटनाओं में दो जवान समेत 5 लोगों की गयी जान

  • जमुई में डीजे वाहन ने पुलिस गश्ती वाहन को ठोका, होमगार्ड के दो जवानों की मौत, 13 घायल
  • मुजफ्फरपुर में डीजे वाहन लोगों पर पलटा, दबने से दो की गयी जान, 8 घायल
  • नवादा में फरमाइशी गाने को लेकर मारपीट, एक मरा, तीन घायल
Patna : बिहार के तीन जिलों में डीजे को लेकर तीन अलग-अलग घटनाओं में दो जवानों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी. जमुई में चकाई थाने की गश्ती गाड़ी और एक डीजे वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. इस टक्कर में पुलिस जिप्सी के परखचे उड़ गए. दो होमगार्ड जवानों की मौत हो गयी.आधा दर्जन पुलिसकर्मी सहित कुल 13 लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक होमगार्ड जवान की पहचान सोनो थाना क्षेत्र निवासी कौशलेंद्र यादव और अरविंद सिंह के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार की रात बारह बजे की है. चकाई थाना क्षेत्र के महेशापत्थर के समीप यह हादसा हुआ. चकाई थाना पुलिस की गश्ती टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी. इसी क्रम में महेशापत्थर के समीप सोनो की दिशा से आ रहे एक डीजे लदा पिकअप वाहन ने गश्ती गाड़ी में सामने से ठोकर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन थाना की जिप्सी के ऊपर चढ़ गया और पलट गया. घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक गाड़ी में ही फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका. एक होमगार्ड जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे जवान ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. एसआई सच्चिदानंद सिंह, होमगार्ड जवान कुंदन गुप्ता, कातेश्वर यादव, वकील महतो, विनय यादव, काशी मंडल सहित चकाई थाना के सात पुलिसकर्मी, पिकअप ड्राइवर तथा उक्त वाहन पर सवार13 लोग घायल हो गए.

डीजे वाहन पलटा, दबकर दो लोगों की मौत

दूसरी घटना मुजफ्फरपुर में कोकिलवारा गांव में शुक्रवार को हुई. शादी समारोह में लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे. तभी डीजे वाहन चालक को करंट लग गया. इसके बाद अनियंत्रित होकर वाहन लोगों पर पलट गया. वाहन के नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गयी. आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों में अकलू राम का 35 साल पुत्र लक्ष्मण राम और भूपेंद्र राम की छह वर्षीय पुत्री राधा कुमारी शामिल हैं. वहीं हादसे में बबीता देवी, सचिन कुमार, हीरा राम, पंकज कुमार, सूरज कुमार, आदित्य कुमार, ललिता देवी, अरुण कुमार घायल हो गए. इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एसएमसीएच रेफर कर दिया गया है. डॉक्टरों ने बताया कि चार घयलों की हालत बेहद नाजुक है. ग्रामीण अरुण सिंह, सत्येंद्र कुमार, विनोद कुमार समेत अन्य ने बताया कि कोकिलवारा गांव निवासी गोराई राम के पुत्र राजा की शादी पुपरी थाना के सहसपुर में तय हुई थी, वहीं बरात जानी थी. बरात निकलने से पहले कोकिलवारा महारानी स्थान के पास डीजे वाहन पर लगे जेनरेटर में शॉर्ट सर्किट हो गया और चालक को करंट लग गया. जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/27.jpg"

alt="" width="1200" height="675" />

मनपसंद गाना बजाने को लेकर मारपीट, एक मरा, तीन घायल

तीसरी घटना नवादा की है. यहां डीजे पर गाने बजाने को लेकर मारपीट में एक युवक की जान चली गई. जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में बरात में मनपसंद गाना नहीं बजने पर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं, तीन लोग घायल हो गए. घटना रजौली थाना के उस्मान गांव की शुक्रवार की देर रात की है. गांव में हिसुआ थाना क्षेत्र के धनवा गांव से बारात आई थी, जिसमें डीजे की धुन पर बराती डांस कर रहे थे. इसी दौरान उस्मान गांव के कुछ लोग अपने मनपसंद गाना बजाने की फरमाइश करने लगे, जिसके बाद बराती और घराती में तू-तू मैं-मैं हो गई. दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई और देखते-देखते मारपीट होने लगी. मारपीट के दौरान उस्मान गांव के बैजनाथ यादव के 35 साल के बेटे अरविंद यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि इस घटना में विजय यादव की 40 साल की पत्नी उर्मिला देवी, धर्मेंद्र यादव और रंजन कुमार बुरी तरह से घायल हो गए हैं. सभी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में कराया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-school-going-teacher-reshma-ba-died-in-a-road-accident/">सिमडेगा

: स्कूल जा रही शिक्षिका रेशमा बा की सड़क दुर्घटना में मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही