Search

 
 
 

बिहारः सीएम के आदेश के बावजूद शिक्षा सचिव ने नहीं निकाला स्कूलों के बदले समय को लेकर लेटर, विस में हंगामा

 
Patna: बिहार में स्कूलों के समय में बदलने को लेकर सरकार और शिक्षा सचिव के बीच ठनती नजर आ रही है. मंगलवार को विपक्ष के विरोध को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में इसे लेकर अपनी बात रखी थी. उन्होंने कहा था कि बिहार में स्कूलों का समय पूर्व की तरह ही सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगा. वे खुद शिक्षा सचिव को बुलाकर इसे लेकर बात करेंगे. लेकिन अबतक इसे लेकर आदेश नहीं निकाला गया है. इससे पहले, शिक्षा सचिव केके पाठक ने स्कूलों के समय में परिवर्तन को लेकर आदेश जारी कर रखा है. इसके अनुसार अब बिहार के सभी सरकारी स्कूल सुबह 9 बजे से ही चलेंगे. इसे लेकर प्रदेश में सरकारी शिक्षक और नेता लगातार विरोध कर रहे हैं. गुरुवार को भी बिहार विधानसभा में इसे लेकर खूब हंगामा हुआ. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-double-murder-case-police-is-interrogating-many-people-by-detaining-them-local-people-gathered-in-the-police-station/">रांची

डबल मर्डर केस : कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ, थाना में जमा हुए स्थानीय लोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही