Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई, सुख-समृद्धि की कामना की

Patna : वैशाख महीने का बुद्धपूर्णिमा आज है. इस खास मौके पर पटना के गांधी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. गंगा नदी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी और सुख समृद्धि की कामना की. गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना. पूर्वजों के लिए तर्पण और दान पुण्य किया. बुद्धपूर्णिमा के अवसर पर गया में भी खास आयोजन रखा गया है, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल होंगे. (पढ़ें, कोर्ट">https://lagatar.in/medical-examination-ias-chhavi-ranjan-before-appearing-in-court-bp-sugar-pulse-normal/">कोर्ट

में पेशी से पहले IAS छवि रंजन की हुई मेडिकल जांच, बीपी, सुगर, पल्स नॉर्मल)

सीएम ने लोगों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी

बुद्ध पूर्णिमा पर सीएम नीतीश कुमार ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी. नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन से हमें प्रेम, शांति, सद्भाव, त्याग, अहिंसा एवं संयम जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है. उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है. भगवान बुद्ध के बताए हुए अष्टांगिक मार्ग पर चलकर मनुष्य सम्यक और संतुलित जीवन यापन करने में सक्षम हो सकता है. भगवान बुद्ध की शिक्षा को आत्मसात कर हम आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना को और मजबूत करें.

भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार में अत्याचारी हिरण्यकशिपु का किया था वध

बता दें कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान का विशेष महत्व है. मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन गंगा या किसी दूसरी पवित्र नदी में डुबकी लगाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार. आज ही के दिन भगवान विष्णु नरसिंह अवतार के रूप में प्रकट हुए थे और अत्याचारी हिरण्यकशिपु का वध किया था. इतना ही नहीं आज ही के दिन भगवान कृष्ण ने सुदामा को विनायक उपवास रखने का महत्व बताया था. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamata-slams-bjp-says-dont-vote-in-karnataka-saffron-party-is-defaming-hinduism/">ममता

ने भाजपा पर हल्ला बोला, कहा, कर्नाटक में वोट न दें, भगवा पार्टी हिंदू धर्म को बदनाम कर रही है
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही