Search

 
 
 

बिहार को इस बजट में कुछ खास नहीं मिलाः तेजस्वी यादव

 
Patna: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को अपना 8वां बजट पेश किया. इसमें हर राज्य के लिए कुछ न कुछ घोषणा की गई. वहीं बिहार को लेकर मखाना, आईआईटी छात्रावास, दलहन किसानों के लिए घोषणा की गई. साथ ही बिहार के लिए नए एयरपोर्ट की घोषणा की गई, जिसकी काफी उम्मीद थी. इससे अब पटना एयरपोर्ट का विस्तार होगा. वहीं बिहार में ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट का भी विस्तार किया जाएगा. इस बजट को जहां एनडीए नेताओं ने अच्छा बताया है, वहीं विपक्ष हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बिहार को इस बजट में कुछ खास नहीं मिला. विशेष पैकेज की उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने राज्य के साथ सौतेला व्यवहार किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले बजट की पुरानी घोषणाओं को ही दोहराया गया है. यह बजट गांव व ग्रामीण जनता के लिए एक तरह का छलावा है. उन्होंने इसे सिर्फ जुमलेबाजी करार दिया. तेजस्वी यादव ने रेलवे किराए में बढ़ोतरी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. कहा कि आम लोगों को कोई राहत नहीं दी गई है. तेजस्वी यादव ने केंद्र में मौजूद बिहार के मंत्रियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू को 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिल सकता है, तो बिहार को क्यों अनदेखा किया जा रहा है? उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वे पूरी तरह से अचेत अवस्था में हैं. कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि बिहार को क्या मिला, कुछ नहीं! बिहार के लोग गुस्से में हैं, हर बार इनकी सरकार बना के भेजते है और ये वादाखिलाफी करते है. पहले भी बिहार को लेकर कई ऐलान किया लेकिन आज तक पूरा नहीं किया. इसे भी पढ़ें – CM">https://lagatar.in/cm-yogi-reached-mahakumbh-praised-the-patience-of-saints-in-the-disaster-said-it-is-necessary-to-be-careful-from-opponents-of-sanatan-dharma/">CM

योगी महाकुंभ पहुंचे, आपदा में संतों के धैर्य की सराहना की, कहा, सनातन धर्म विरोधियों से सावधान रहना जरूरी
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही