Search

 
 
 

बिहारः मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर, दारू पार्टी के दौरान दोस्त ने मारी गोली

 
Mujaffarpur: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. बावजूद आये दिन इस कानून की धज्जियां उड़ाने की खबरें मीडिया में आती रहती हैं. ऐसे में शराब के नशे में कई युवा बड़ी घटना को अंजाम दे देते हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर से जुड़ा है, जहां शराब पार्टी के दौरान युवक ने अपने ही दोस्त को गोली मार दी. मृतक पंकज उपमुखिया था. उसका अपने दोस्त सौरव के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि सौरव ने पंकज को गोली मार दी. इसके बाद पंकज की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी सौरव की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना पारू थाना क्षेत्र की है. इसे पढ़ें-दो">https://lagatar.in/after-two-years-ravan-dahan-will-be-done-with-pomp-in-shalimar-bazar-dhurva-minister-rameshwar-oraon-will-be-the-chief-guest/">दो

वर्ष बाद शालीमार बाजार धुर्वा में धूमधाम से होगा रावण दहन, मंत्री रामेश्वर उरांव होंगे मुख्य अतिथि

पंकज और सौरव में थी पक्की मित्रता

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर रात की है.पंकज और गौरव दोनों पक्के दोस्त थे और दोनों रोज शराब की पार्टी करते थे. रविवार की देर रात भी दोनों ने शराब पी और एक ही गाड़ी से मेला देखने गये. इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और सौरव ने पंकज को गोली मार दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें-राजधानी">https://lagatar.in/rain-alert-in-these-districts-including-the-capital-ranchi-know-the-weather-condition/">राजधानी

रांंची समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जान‍िये मौसम का हाल  
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही