Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : शिक्षा विभाग में जींस-टीशर्ट में ऑफिस आने पर रोक, आदेश जारी

Advertisement
Advertisement
Patna : शिक्षा विभाग ने बुधवार को आदेश जारी किया है कि कोई भी पदाधिकारी और कर्मचारी जींस और टीशर्ट पहनकर कार्य पर नहीं आएंगे. विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है. अगर कोई भी कर्मी जींस-टीशर्ट पहनकर आएंगे तो उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी. निदेशक, प्रशासन की ओर से इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि देखा जा रहा है कि कई पदाधिकारी और कर्मचारी कार्यालय संस्कृति के विरुद्ध अनौपचारिक परिधान पहनकर आ रहे हैं. यह कार्यालय की गरिमा के विरुद्ध है.

मध्याह्न भोजन की रोजाना होगी जांच

अब मध्याह्न भोजन की जांच रोजाना होगी.राज्य सरकार अब हर दिन इसकी रिपोर्ट भी लेगी. यही नहीं उसी दिन शाम 7 बजे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक इसकी जानकारी खुद लेंगे, वे देखेंगे कि कहां-कहां स्कूलों में मध्याह्न भोजन बना, बच्चे क्या-क्या खाए, उसकी गुणवत्ता कैसी थी, कहां भोजन नहीं बना और क्यों नहीं बना. पहली जुलाई से नयी व्यवस्था लागू कर दी गयी है. प्रत्येक कार्य दिवस पर स्कूलों में बच्चों के मध्याह्न भोजन की जांच की जाएगी. सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे के बीच संबंधित अधिकारी स्कूल पहुंचकर निरीक्षण करेंगे. वे देखेंगे कि स्कूल में मध्याह्न भोजन बना है या नहीं. किस समय बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया गया. भोजन की गुणवत्ता कैसी थी और वहां साफ-सफाई की कैसी व्यवस्था थी. इन सबकी जांच की जाएगी.
इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/open-heart-surgery-of-5-year-old-child-in-rims-closed-heart-hole/">रिम्स

में 5 साल के बच्चे की ओपन हार्ट सर्जरी कर दिल का छेद किया बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही