Search

 
 
 

बिहारः स्मार्ट मीटर का असर, पहली बार मुनाफे में बिजली कंपनी

 
Patna: बिजली स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी यानी बीएसपीएचसीएल की स्वामित्व वाली कंपनी (डिस्कॉम) पहली बार मुनाफे में आयी है. ऐसा पहली बार हुआ है कि साउथ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी ने बीएसपीएचसीएल और सरकार को 200 करोड़ से भी अधिक का मुनाफा दिया है. बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए हुआ कि ज्यादातर इलाकों में स्मार्ट एनर्जी मीटर लग चुका है. एआई टेक्नोलॉजी और स्मार्ट प्रीपेड मीटर की वजह से उपभोक्ता तय समय पर बिजली बिल जमा कर रहे हैं. इसे पढ़ें- SAP">https://lagatar.in/service-of-907-officers-and-personnel-of-sap-ends-from-august-31-order-issued/">SAP

के 907 पदाधिकारियों व कर्मियों की सेवा 31 अगस्त से होगी समाप्त, आदेश जारी
बिजली अधिकारियों ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष वर्ष यानी 2022-23 कंपनी को 17,982 करोड़ रुपये की आय हुई है. इसमें करीब 41 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. पिछले वित्तीय वर्ष में महज 12,702 रुपये की कुल राजस्व प्राप्ति हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में 23-24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है, वहीं ग्रामीण इलाकों में 22 से 23 घंटे बिजली दी जा रही है. इसे भी पढ़ें- देवघर">https://lagatar.in/devghar-devotees-rally-in-baba-temple-water-offering-in-rare-coincidence/">देवघर

: बाबा मंदिर में भक्तों का रेला, दुर्लभ संयोग में हुआ जलार्पण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही