Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार चुनाव : बीजेपी ने पहले चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राजनीतिक हलचलें तेज होती जा रही हैं. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार देर शाम को पहले चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है.
Advertisement
Advertisement

Patna:  बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राजनीतिक हलचलें तेज होती जा रही हैं. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार देर शाम को पहले चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है.

 

इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं. वहीं झारखंड से बाबूलाल मरांडी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है.

 

भाजपा ने बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।

इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ… pic.twitter.com/zhwSZYlfsy

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2025

 

बिहार में पूरी ताकत झोंकेगी बीजेपी

बीजेपी इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर चुकी है. उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब पार्टी ने स्टार प्रचारकों की फौज उतार दी है, जो राज्य के विभिन्न जिलों में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाएं और रोड शो करेंगे और वोट की अपील करेंगे.

 

स्टार प्रचारकों की सूची में ये बड़े नाम शामिल

- नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)

- अमित शाह (गृह मंत्री)

- जेपी नड्डा (राष्ट्रीय अध्यक्ष) 

- राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्री)

- नितिन गडकरी (सड़क परिवहन मंत्री)

- शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री)

- धर्मेंद्र प्रधान (शिक्षा मंत्री)

- गिरिराज सिंह

- योगी आदित्यनाथ 

- देवेंद्र फडणवीस

- हिमंता बिस्वा सरमा

- मोहन यादव

- रेखा गुप्ता

- स्मृति इरानी

- केशव कुमार मौर्या

- सीआर पाटिल

- दिलीप कुमार जायसवाल

- सम्राट चौधरी

- विजय कुमार सिन्हा

- रेणु कुमारी

- प्रेम कुमार

- नित्यानंद राय

- राधा मोहन सिंह

- निरंजन ज्योति

- सतीश कुमार दूबे

- राज भूषण चौधरी

- अश्विन कुमार चौधरी

- रवि शंकर प्रसाद

- नंद किशोर यादव

- राजीव प्रताप

- संजय जायसवाल

- विनोद तावडे

- बाबूलाल मरांडी

- प्रदीप कुमार सिंह

- गोपाल जी ठाकुर

- जनक राम

- पवन सिंह

- मनोज तिवारी

- रवि किशन

- दिनेश लाल यादव (निरहुआ)   

 

दो चरणों में होगा मतदान, 14 नवंबर को नतीजे

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे. पहला चरण 6 नवंबर (121 सीटें) और दूसरा चरण 11 नवंबर (122 सीटें) पर होगा. वोटों की गिनती और चुनाव परिणाम 14 नवंबर को आएंगे.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही