Search

 
 
 

बिहार चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, पप्पू यादव को भी मिली जगह

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर कई पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद और युवा चेहरे शामिल हैं. खास बात यह है कि निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को भी कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों में जगह दी है.
 

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर कई पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद और युवा चेहरे शामिल हैं. खास बात यह है कि निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को भी कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों में जगह दी है.

 

शीर्ष नेतृत्व से लेकर राज्यों के दिग्गज तक शामिल

कांग्रेस की ओर से जारी सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा के.सी. वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सुखविंदर सिंह सुखु और दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम हैं.

 

युवा चेहरों को भी मिला मौका

कांग्रेस ने इस बार युवा चेहरों को भी भरपूर प्रतिनिधित्व दिया है. सचिन पायलट, कन्हैया कुमार, गौरव गोगोई, इमरान प्रतापगढ़ी, अलका लंबा और जिग्नेश मेवानी जैसे युवा नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है.

 

पप्पू यादव बने कांग्रेस के स्टार प्रचारक

सबसे दिलचस्प नामों में एक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का है. हालांकि वे इस समय निर्दलीय सांसद हैं. फिर भी कांग्रेस ने उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पप्पू यादव की लोकप्रियता सीमांचल और कोसी क्षेत्रों में पार्टी को फायदा पहुंचा सकती है.

 

उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे

ये सभी नेता आगामी दिनों में बिहार के अलग-अलग इलाकों में जाकर पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे. पार्टी को उम्मीद है कि इन दिग्गजों और युवा चेहरों के संयुक्त अभियान से राज्य में उसकी चुनावी पकड़ और मजबूत होगी.

 

स्टार प्रचारकों के नाम

- मल्लिकार्जुन खरगे

- सोनिया गांधी

- राहुल गांधी

- के.सी. वेणुगोपाल

- प्रियंका गांधी वाड्रा

- सुखविंदर सिंह सुखु

- अशोक गहलोत

-  भूपेश बघेल

- दिग्विजय सिंह

- अधीर रंजन चौधरी

- मीरा कुमार

- कृष्णा अल्लावरू

-  सचिन पायलट

- रणदीप सिंह सुरजेवाला

- सैयद नासिर हुसैन

- चरणजीत सिंह चन्नी

- गौरव गोगोई

- तारिक अनवर

- मोहम्मद जावेद

- अखिलेश प्रसाद सिंह

- मनोज राम

- अलका लंबा

- कन्हैया कुमार

- पवन खेड़ा

- इमरान प्रतापगढ़ी

- शकील अहमद

- जीतू पटवारी

- सुखदेव भगत

- राजेश कुमार राम

- शकील अहमद खान

- मदन मोहन झा

-  अजय राय

- जिग्नेश मेवानी

- रंजीत रंजन

- राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव

- अनिल जयहिंद

- राजेंद्र पाल गौतम

- फुरकान अंसारी

- उदय भानु चिब

- सुबोध कांत सहाय

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही