Search

 
 
 

बिहार चुनाव : RJD ने 10 बागी नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, अब तक 37 पर गिरी गाज

बिहार चुनाव से पहले राजनीतिक दल अपनी पार्टी के बागी नेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एक बार फिर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 10 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है
 

Patna :  बिहार चुनाव से पहले राजनीतिक दल अपनी पार्टी के बागी नेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एक बार फिर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 10 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, जिनमें वर्तमान और पूर्व विधायक भी शामिल हैं. सभी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी ने निकाला गया है.

Uploaded Image

 

इससे पहले 27 नेताओं को दिखाया था बाहर का रास्ता

इससे पहले राजद ने 2 विधायक समेत कुल 27 नेताओं को पार्टी से बाहर निकालने का काम किया था.  इन नेताओं पर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव प्रचार में शामिल होने का आरोप था. इस तरह आरजेडी ने अब तक कुल 37 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है.  

 

अनुशासन और निष्ठा से कोई समझौता नहीं : राजद

राजद की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पार्टी अनुशासन और निष्ठा से कोई समझौता नहीं करेगी. राजद ने कहा कि चुनावी माहौल में ऐसे नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही