Search

 
 
 

बिहार चुनाव : शाम 5 बजे तक 60.13 फीसदी मतदान, बेगुसराय में सबसे ज्यादा 67.32 फीसदी वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक लगभग 53.77% मतदान दर्ज किया गया है.
 

Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई. चुनाव आयोग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक लगभग 53.77% मतदान दर्ज किया गया.  शाम पांच बजे तक की वोटिंग की बात करें तो उसके आंकड़े सामने आ चुके हैं. आयोग के अनुसार 5 बजे तक 60.13 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया है.  

 

पांच बजे के बाद भी कई मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली.  जो भी कतार में लगे हुए हैं. वे वोट डाल पायेंगे. तीन बजे तक बेगूसराय में सबसे ज्यादा 60 फीसदी और पटना में सबसे कम 49 प्रतिशत वोटिंग हुई. वहीं मुजफ्फरपुर में 59 फीसदी और बक्सर व दरभंगा में 52 फीसद मतदान दर्ज किया गया है.  

तीन बजे तक के आंकड़े

  • पटना : 48.69
  • भोजपुर : 50.07
  • बक्सर : 51.69
  • गोपालगंज : 58.17
  • सीवान : 50.93
  • सारण : 54.60
  • मुजफ्फरपुर : 58.40
  • वैशाली : 53.63
  • दरभंगा : 51.76
  • समस्तीपुर : 56.35
  • मधेपुरा : 55.96
  • सहरसा : 55.22
  • खगड़िया : 54.77
  • बेगूसराय : 59.82
  • मुंगेर : 52.70
  • लखीसराय : 57.39
  • शेखपुरा : 49.37
  • नालंदा : 52.32

बिहार में 5 बजे तक कहां कितनी वोटिंग  

 

बेगुसराय: 67.32
भोजपुर: 53.24
बक्सर: 55.10
दरभंगा: 58.38
गोपालगंज : 64.96
खगड़िया: 60.65
लखीसराय : 62.76
मधेपुरा: 65.74
मुंगेर : 54.90
मुजफ्फरपुर: 64.63
नालन्दा: 57.58
पटना: 55.02
सहरसा:: 62.65
समस्तीपुर: 66.65
सारण: 60.90
शेखपुरा: 52.36
सीवान: 57.41
वैशाली: 59.45

 

इससे पहले दोपहर 1 बजे तक 42.31 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. जबकि सुबह 11 बजे तक लगभग 27.65% मतदान दर्ज किया गया. इससे पहले सुबह 9 बजे तक यानी शुरुआती दो घंटे में 13.13% मतदान हुआ. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही