Shekhpura : बिहार के शेखपुरा जिले में सोमवार की सुबह कलश यात्रा के दौरान बिजली का तार टूट कर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी. पांच लोग झुलस गये. सदर प्रखंड अंतर्गत रसलपुर गांव में यज्ञ के लिए निकाला गया कलश यात्रा का रथ बिजली तार में सट गया. इससे तार यात्रा में शामिल लोगों पर गिर गया. कई लोग इसकी चपेट में आ गये. दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. तीसरे की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गयी. वहीं, पांच से छह लोगों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
बिजली तार से टकराया कलश यात्रा रथ का त्रिशूल
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में यज्ञ का आयोजन था. इसी को लेकर 501 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई थी. कलश यात्रा का भ्रमण गांव भर में होना था. इसी दौरान खेत से रथ और कलश यात्रा को निकालने की व्यवस्था थी. वहां बिजली तार काफी नीचे लटका हुआ था. रथ के ऊपर लगा त्रिशूल उसके संपर्क में आ गया और रथ पर सवार लोग करंट की चपेट में आ गए. 30 वर्षीय भोले शंकर, 26 वर्षीय वीरू कुमार और 25 वर्षीय राजू कुमार बुरी तरह झुलस गए. बिजली का तार टूट कर लोगों पर गिर गया. इससे वहां भगदड़ मच गयी.
इसे भी पढ़ें – शिबू">https://lagatar.in/shibu-soren-lokpal-case-final-hearing-in-delhi-hc-on-july-12/">शिबू
सोरेन लोकपाल मामला : दिल्ली HC में 12 जुलाई को अंतिम सुनवाई
सोरेन लोकपाल मामला : दिल्ली HC में 12 जुलाई को अंतिम सुनवाई
[wpse_comments_template]

Leave a Comment