Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार, पीएम मोदी की मौजूदगी में निशांत कुमार सहित 32 मंत्रियों ने शपथ ली

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में शामिल होने विशेष विमान से पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं सहित एनडीए के नेताओं ने भव्य स्वागत किया. इसके बाद  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक रोड शो हुआ.
Advertisement
Advertisement

 Patna : बिहार सरकार के कैबिनेट का आज गुरुवार को विस्तार किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार सहित 32 मंत्रियों ने शपथ ली

शपथ ग्रहण समोरोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नीतीश कुमार भी उपस्थित थे. भाजपा कोटे से 15 और जदयू कोटे से 13 नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. साथ ही  सहयोगी दलों के नेताओं को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गयी है.

पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी मंत्रिमंडल में शामिल किये गये हैं. उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली.    उनके अलावा विजय सिन्हा, श्रवण कुमार, दिलीप कुमार जयसवाल, लेसी सिंह सहित अन्य ने  सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में पद की गोपनीयता की शपथ ली.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में शामिल होने विशेष विमान से पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं सहित एनडीए के नेताओं ने भव्य स्वागत किया. इसके बाद  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक रोड शो हुआ. 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही